➡️*अवैध संबंध बना हत्या की मुख्य वजह, पति बन रहा था रास्ते का कांटा*
➡️ *पत्नी ने प्रेमी से मंगवाया जहर व शराब, शराब में जहर मिलाकर पति को पिलाया, उतारा मौत के घाट*
➡️ *शव की बरामदगी हेतु पुलिस व SDRF द्वारा नहर में सघन सर्च ऑपरेशन जारी*
काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीती 1 मई को चन्द्रवती पत्नी स्व. रामप्रसाद निवासी ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जनपद रामपुर द्वारा कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी गई कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह बीती 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास ग्राम वांसखेड़ा काशीपुर जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। चन्द्रवती द्वारा बहू गुड्डी से पूछताछ करने पर उसने भ्रामक जानकारी दी। स्थानीय लोगों से पता चला कि 25 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से कुलवन्त लापता है। चन्द्रवती को अपनी बहू पर संदेह हुआ। उक्त शिकायत पर थाना आईटीआई में धारा 140(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार रामपुर से प्रेम प्रसंग था। सर्विलांस के माध्यम से दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर पाई गई।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी गुड्डी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था तथा उसका उत्पीड़न करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 25 अप्रैल को आरोपी महिला ने अपने प्रेमी से जहर, शराब व अन्य सामग्री मंगवाई और अपने पति को जहर मिली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को बुलाकर शव को कार (अल्टो संख्या UP88-BB-6054) में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक दिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने घटना के त्वरित खुलशे हेतु कड़े निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम द्वारा तत्परता से साक्ष्य संकलन, सर्विलांस विश्लेषण एवं संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डी एवं उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या पुत्र बृजकिशोर निवासी मसवासी थाना स्वार, जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 103(1), 123, 238, 61(2)(क) BNS के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा बताये गये नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त के शव की सघन तलाश की जा रही है, जिसकी बरामदगी अभी शेष है। *पुलिस टीम*
➡️ प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, कोतवाली आईटीआई
➡️ प्रभारी एसओजी सुनील सूतेड़ी, काशीपुर
➡️ वरि0 उपनिरीक्षक अरविंद बहुगुणा
➡️ उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह
➡️ अ0उ0नि0 दीपक चौहान
➡️ हे0कानि0 कैलाश तोमक्याल (एसओजी)
➡️ कानि0 हरीश नेगी
➡️ म0कानि0 सीमा
➡️ कानि0 धर्मेन्द्र भारती
➡️ कानि0 सुरेन्द्र काम्बोज
*SSP का संदेश*
“जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से क्यों न किया जाए, पुलिस की पकड़ से बचना असंभव है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
