May 3, 2026
Screenshot_2026-05-03-17-13-30-79

काशीपुर। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी से व्यापारी वर्ग में भारी नाराजगी है। विभिन्न संगठन इसे छोटे कारोबारियों पर सीधा आर्थिक बोझ बताते हुए विरोध दर्ज कराते हुए कीमत वृद्धि वापस लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा का कहना है कि अचानक हुई इस बढ़ोत्तरी से ढाबों, ठेलों और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ जाएगी जिससे आम जनता पर भी महंगाई का असर पड़ेगा। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि घर से बाहर रहने वाले लोगों का खाने का खर्च बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ छल हो रहा है। सरकार तेल कंपनियों के साथ मिलकर जनता की जेब काट रही है। मानते हैं कि युद्ध के कारण किल्लत है लेकिन गैस सिलिंडरों के दामों में संतुलित बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। एकदम से इतने दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों पर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे कारोबारियों की स्थिति पहले से ही कमजोर है। पर्वतीय जिलों में सीमित संसाधनों के चलते कारोबार अब और कठिन हो जाएगा। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार को मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेनी चाहिए। उन्होंने कमर्शियल सिलिंडरों पर सब्सिडी देकर छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों को राहत देने की मांग भी उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *