काशीपुर। भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता को दशकों लंबे वैचारिक संघर्ष, संगठन की तपस्या और हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कुशल रणनीति और सटीक बूथ मैनेजमेंट के चलते आज भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा का बीजारोपण बंगाल की धरती से किया था, उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया। अभिषेक गोयल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा लगभग सात दशकों से संगठन विस्तार और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। लंबे समय तक वामपंथ और बाद में तृणमूल शासन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक हिंसा, उत्पीड़न और हमलों का सामना करना पड़ा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाए। कहा कि विभिन्न राजनीतिक घटनाओं और चुनावी हिंसा में वर्षों के दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। भाजपा द्वारा समय-समय पर जारी आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या राजनीतिक हिंसा में हुई है। कई कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए बलिदान दिया। अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से बंगाल में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल सत्ता प्राप्ति का नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक गौरव और लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन रहा है। अभिषेक गोयल ने सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और संगठन सदैव उनके योगदान को याद रखेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
