May 4, 2026
IMG_20260504_195010

काशीपुर। पश्चिम बंगाल समेत असम और पांडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और जीत की लहर का असर यहां भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने जमकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सोमवार सायं महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित, सुशील शर्मा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *