काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने काशीपुर शहर की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस काशीपुर को कभी विकास, स्वास्थ्य और औद्योगिक खेल, प्रगति के लिए पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान हासिल थी, आज वही शहर बदहाल व्यवस्थाओं, अधूरे विकास कार्यों और जन सुविधाओं की अनदेखी के कारण अपनी चमक खोता जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री शर्मा ने कहा कि काशीपुर की वर्तमान तस्वीर देखकर हर उस व्यक्ति का मन व्यथित हो उठता है, जिसने इस शहर को अपने स्वर्णिम दौर में देखा है। अनुपम शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की दूरदर्शी सोच और विकासपरक नीतियों के चलते काशीपुर को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिली थीं। उनके नेतृत्व में काशीपुर को स्वास्थ्य, खेल और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि उस दौर में शहर के विकास की जो मजबूत नींव रखी गई थी, वह आज उपेक्षा और अव्यवस्थाओं के कारण कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा ने कहा कि काशीपुर का स्पोर्ट्स स्टेडियम कभी शहर की शान हुआ करता था। यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं, जिनमें प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी भाग लेने आते थे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी इन प्रतियोगिताओं का आनंद लेने पहुंचते थे। स्टेडियम आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित था और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देता था। लेकिन आज यह स्टेडियम अपनी उपेक्षा पर आंसू बहा रहा है। रखरखाव के अभाव में इसकी चमक फीकी पड़ गई है। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे की बदहाल स्थिति पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस बस अड्डे को आधुनिक स्वरूप देने की कल्पना की गई थी, आज वहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
