May 9, 2026
IMG-20260509-WA0077

काशीपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर यहां काशी चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशान्त पंडित द्वारा किया। शिविर में युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशान्त पंडित ने पूर्व की भाँति सभी युवाओं से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं मरीजों के लिए नियमित रक्तदान जीवनदायी साबित होता है। आइए, मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह, आकाश कांबोज, जिला महामंत्री करन भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, राहुल कश्यप, मंडल महामंत्री अनमोल अग्रवाल, शुभम कन्नौजिया, मण्डल उपाध्यक्ष सार्थक शर्मा, पूर्व जिला मंत्री अनिल सैनी आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *