बाजपुर। शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी अपराध और एसपी काशीपुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को टीम को सूचना मिली कि रतनपुरा स्थित एक खंडहर में चोरी की बाइकें छिपाकर रखी गई हैं और एक युवक उन्हें बेचने की फिराक में वहां मौजूद है। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज मनीष खत्री ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से भूपेंद्र सिंह सैनी पुत्र लेखराज सिंह सैनी निवासी ढकिया गुलाबो, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान वहां से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सभी बाइकें बाजपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली काशीपुर में आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
*बरामद बाइकें:*
1-मोटर साइकिल हीरो डीलैक्स रजि0नं0 UK18S7509 चेचिस नंबर – MBLHAW13X RHE01567 सम्बन्धित FIR-153 /26 U/S 303(2)बीएनएस
2- मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि0नं0 UK18 L 5065 ,चेचिस नं0-MBLHAW09 2LHA64728 सम्बन्धित FIR-154/26 U/S 303(2)बीएनएस
3- मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि0नं0 UP22AS 2318,चैचिस न0 MBL HAW116MHB72666 सम्बन्धित FIR- 155/2026 धारा 303(2) बीएनएस।
4- मोटर साइकिल स्पलैण्डर रजि0न0 UK18P9967 के चैसिस नम्बर MBLHAW 116NHHB3843 सम्बन्धित FIR- 157/2026 धारा 303(2) बीएनएस
*पुलिस टीम-*
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिह धामी, उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी,
उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, कांस्टेबल कैलाश काला, जरनैल सिंह,
नीरज कुमार, नवल किशोर व अमित जोशी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
