May 9, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर सौंपकर केस दर्ज कराया है। कोतवाली आईटीआई क्षेत्रांतर्गत दभौरा टांडा निवासी प्रीति सागर ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2020 को रविभान सिंह निवासी लक्ष्मी नगर बरेली के साथ हुआ था। आरोप है कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत पति रविभान, ससुर बाबूराम, सास गोमती देवी व जेठ-जेठानी व ननद पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट के कारण उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गई।सितंबर 2024 को ससुराल वालों ने उसे मायके छोड़ दिया। सदमे के कारण जून 2025 में पीड़िता के पिता का निधन हो गया। जनवरी 2026 में वह ससुराल गई, तो उसे घर में नहीं आने दिया। बरेली पुलिस से मदद न मिलने पर काशीपुर में शिकायत करने की बात कही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *