काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने शनिवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में औषधि भंडार, प्रसव कक्ष, ओटी, महिला-पुरुष वार्ड, शौचालय, ओपीडी, नेत्र विभाग, चंदन लैब, अस्पताल की लैब, ब्लड बैंक, आयुष्मान कार्ड कक्ष आदि का औचक निरीक्षण करने के साथ ही दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में सफाई ठीक है। हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था के लिए प्रयास चल रहा है। टीबी विभाग को बीच अस्पताल से हटाकर अलग व्यवस्था कराई जाएगी। हृदय रोग विभाग को भी फिर से सुचारू कराने पर विचार चल रहा है। एंटी रैबीज वैक्सीन भी पर्याप्त है। बीच में कसोली हिमाचल प्रदेश स्थित लैब में एआरबी की टेस्टिंग में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि 4-5 आयुष्मान कार्ड रोज बन रहे हैं। कर्मचारी संख्या बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने मरीजों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, डॉ. मदनमोहन, डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. वरुण भारद्वाज, डॉ. मनु पांडे, डॉ. अल्पना मिश्रा, विनोद कुमार भट्ट, शोभा रानी आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
