काशीपुर। द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। सोमवार को द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर परिसर में प्रातःकाल मंदिर के पुजारी पंडित भास्करनंद जोशी व विष्णु गोस्वामी ने धार्मिक अनुष्ठान किये। कार्यक्रम के मुख्य यजमान भास्कर बधानी रहे। इस दौरान रामायण पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। श्री डमरूवाले बाबा की 30 वीं पुण्य तिथि पर डमरू वाले बाबा ट्रस्ट कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेवक अजय चौहान, अक्षय नायक, विजेंद्र सिंह चौहान, विशाल गुप्ता, गगन विनायक, हितेंद्र गोस्वामी, रजत चौहान, भगवती गिरी, विजय चौहान, गंगा देवी आदि समेत अनेकों भक्तजन मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
