काशीपुर। साकेत नगर में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी मामले पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साकेत नगर निवासी पीयूष चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह 30 अप्रैल को अपने परिवार के साथ केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उनका घर पूरी तरह बंद था। 4 मई की शाम परिवार लौटा तो पहली मंजिल के कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक चोर अलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात, पांच हजार रुपये की नकदी और एक ब्रांडेड कलाई घड़ी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर जांच-पड़ताल के उपरांत पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
