May 13, 2026
Screenshot_2026-05-13-15-56-25-67

काशीपुर।‌ लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एक बार फिर अनोखी पहल करने जा रहा है।‌क्लब द्वारा पुलिसकर्मियों की व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काशीपुर कोतवाली परिसर में वृहस्पतिवार, 14 मई 2026 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा :
1- Physician Consultation
2- Eyes Vision Checkup
3- BMD
4- ENT Endoscopy
5- BP & Sugar
6- ECG
7- LFT. / KFT जाँच की
जाएगी। जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित किये जाने वाले शिविर का उद्देश्य ड्यूटी के तनाव के बीच पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की समय पर जांच करना और उन्हें बेहतर जीवनशैली के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की यह पहल पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *