काशीपुर। सीबीएसई दिल्ली द्वारा बुधवार को इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे समर स्टडी हॉल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कुण्डेश्वरी, काशीपुर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 5 छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमे विद्यालय मे साकेत अरोरा कला संकाय ने सर्वाधिक 94.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे सभी संकायो मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, कला संकाय की छात्रा आकांशिका ने 94 प्रतिशत, अनुष्का गौतम ने 91.2 प्रतिषत एवं अंतरा आर्या ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त 5 छात्रो द्वारा कला विषय मे 100 मे से 100 अंक प्राप्त किये। सभी छात्र-छात्राओं ने समस्त विषयो मेें अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंको से परीक्षा उर्त्तीण की एवं विद्यालय का गोैरव बढाया। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह द्वारा सभी छात्र-छात्राओ को स्कूल मैनेजमेन्ट एवं अध्यापको की ओर से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नौप्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई संदेष दिया। इस अवसर पर स्कूल सचिव श्री अनुराग कुमार सिंह, मनु अग्रवाल, राजेन्द्र फर्त्याल, श्रीमती नेहा पंत, श्रीमती निषा शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद थे सभी ने सभी विद्यार्थियो को बधाई दी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
