May 23, 2026
Screenshot_2026-05-23-19-01-31-61

बाजपुर। ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए ग्राहक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अमेजन कंपनी और संबंधित सेलर फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीवनगर वार्ड नंबर-13 निवासी नेहा पत्नी परितोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 12 फरवरी 2026 को अमेजन ऐप के माध्यम से सैमसंग कंपनी का एक प्रीमियम स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। यह फोन दिल्ली निवासी सेलर शशि त्रेहन की ओर से डिलीवर किया गया। कुछ दिन बाद ही फोन की स्क्रीन में खराबी आने लगी। शिकायत लेकर जब वह काशीपुर स्थित सैमसंग सर्विस सेंटर पहुंचीं तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पीड़िता के अनुसार सर्विस सेंटर कर्मचारियों ने बताया कि फोन का आईएमईआई नंबर अमेजन के बिल में दर्ज नंबर से मेल नहीं खाता। साथ ही फोन मेड इन इंडिया भी नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि फोन की एक वर्ष की वारंटी पहले ही समाप्त हो चुकी थी, जिससे साफ हुआ कि उन्हें नया बताकर पुराना इस्तेमाल किया हुआ फोन दिया गया। नेहा ने आरोप लगाया कि अमेजन कंपनी और सेलर ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने पुलिस को मोबाइल का बिल, सर्विस सेंटर रिपोर्ट और संबंधित स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। एसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पुलिस ने अमेजन कंपनी और सेलर फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *