काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इससे पहले प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुटे नजर आए। अब सोमवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सभासद पद पर 40 दावेदार मैदान में हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी/तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया 9 जून को मतदान के लिए सात पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिसमें 2293 महिलाएं और 2378 पुरुष अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार की सुबह आठ बजे से मंडी परिसर से रवाना होना शुरू हो जाएंगी। 9 जून को नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि 11 जून को मंडी समिति परिसर में मतगणना होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
