काशीपुर। पंजाब के तरनतारन जिले से फर्जी शस्त्र लाइसेंस हासिल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। टीमें उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं, हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी की तहरीर पर शुक्रवार को कुंडा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि तरनतारन से जारी शस्त्र लाइसेंस फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने अजय सिंह, अनूप सिंह, जगदेव सिंह, जगदीश सिंह, कश्मीर सिंह, जगतार सिंह, सतनाम सिंह और कुलविंदर सिंह निवासीगण ग्राम कुंडा के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू किया। कुंडा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
