देहरादून। देहरादून में अपराध थम नहीं रहे हैं। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि 24 घंटे में हत्या की दो वारदातों से लोग सहम उठे। शनिवार रात सहसपुर थाना क्षेत्र में हुई भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या का मामला सुलझा भी नहीं कि रविवार देर रात पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में 24 वर्षीय युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। रात करीब डेढ़ बजे तक मौके पर जाम लगा था और पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा रहा। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि शिमला बाईपास इलाके के भुड्डी गांव में 24 वर्षीय सोहेल पुत्र अब्दुल अपने परिवार के साथ रहते थे और पेशे से वकील थे। इन दिनों सोहेल के पिता अब्दुल हज यात्रा पर गए हैं। घटना के वक्त सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और सोहेल को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते, तब तक हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
