
काशीपुर। उत्तराखंड शासन द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, दर्जा राज्यमंत्री सुश्री सीमा चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, चौधरी खिलेन्द्र सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित, अतुल पांडे, चेतन अरोरा, अभिषेक गोयल, मंजू यादव, सुधा शर्मा, राहुल पैगिया, पार्षद वैशाली गुप्ता समेत क्षेत्र भर के भाजपाइयों, महिला नेत्रियों एवं समाजसेवियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रीमती मुक्ता सिंह को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त कर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वहीं, मुक्ता सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा संगठन एवं सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का वे भलीपूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन व महिलाओं के हितार्थ कार्य करेंगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
