July 3, 2026
Screenshot_2026-07-03-20-37-19-74

काशीपुर। द्रोणासागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर में शुक्रवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सीसी सड़क रोड और मंदिर के गर्भगृह में टाइल्स निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक चीमा ने बताया मार्ग की सड़क की लंबाई 100 मीटर, चौड़ाई 4 मीटर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया 13 लाख रुपये से मार्ग का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था जिला पंचायत करेगी। इस दौरान विधायक श्री चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार जनकल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में काशीपुर विधानसभा में भी सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विधायक श्री चीमा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनहित से जुड़े विकास कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी, डमरू वाले सेवा ट्रस्ट के मुख्य सेवक अजय चौहान, अधिवक्ता अक्षय नायक, वीरेंद्र चौहान, मनोज जग्गा, वरुण मुटनेजा, भगवती गिरी, गंगा देवी, आकांक्षा गोस्वामी, गरिमा गोस्वामी समेत आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *