July 7, 2026
Screenshot_2026-07-07-22-04-04-01

काशीपुर। मायके जाने को लेकर पति से हुई कहासुनी के बाद विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलतः ग्राम पूरनपुर, थाना रसूलवाला, कानपुर निवासी 21 वर्षीय रजनी पत्नी गोविंद पिछले कुछ समय से महुआखेड़ा गंज में किराये के कमरे में रह रही थी। उसका पति गोविंद एक निजी कंपनी में काम करता है। दोनों का विवाह करीब दो माह पहले हुआ था। बताया गया कि मंगलवार सुबह रजनी ने मायके जाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गोविंद कंपनी चला गया। बताया जा रहा है कि शाम को रजनी ने कमरे की छत पर लगे पंखे में फंदा लगा लिया। काम से लौटने पर गोविंद ने रजनी को फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पैगा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रशांत कुमार और तहसीलदार पंकज चंदोला ने भी मौका मुआयना किया। आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *