किच्छा। लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ तथा जनपद ऊधमसिंहनगर की कोतवाली किच्छा की चौकी लालपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं कार्रवाई के दौरान मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर, थाना किच्छा को 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त पूर्व से भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। संयुक्त पुलिस टीम में प्रभारी एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ रेंज मय टीम तथा
उपनिरीक्षक बसन्त प्रसाद, कां त्रिलोक सिंह, चौकी लालपुर, कोतवाली किच्छा थे। कुमायूँ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन प्रहार लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
