July 10, 2026
IMG_20260710_161010

   जसपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पार्टी नेता डॉ. यूनुस चैधरी के बैलजुड़ी स्थित आवास पर पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।    प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे।
भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और एकजुटता के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जसपुर सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने सभी से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आरिफ अंसारी, आशीष चौधरी, दानिश चौधरी, सानिब चौधरी, ताहिर चौधरी, फैजुल रहमान चौधरी, मोहम्मद अमन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *