July 11, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

रुद्रपुर। बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय स्केटिंग कोच की मौत हो गई। हादसा रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे तेल मिल के पास आज सुबह हुआ। मृतक की पहचान स्केटिंग कोच पृथ्वी चौधरी (24) पुत्र राजेंद्र चौधरी निवासी रामपुरम काशीपुर के रूप में हुई है। पृथ्वी चौधरी सुबह करीब 3 बजे बाइक से रुद्रपुर से काशीपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से पृथ्वी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

स्केटिंग कोच पृथ्वी चौधरी शाम को रुद्रपुर में और सुबह काशीपुर में बच्चों को ट्रेनिंग देते थे। पृथ्वी चौधरी के पिता राजेंद्र चौधरी आईजीएल कंपनी में काम करते हैं। सुबह 3 बजे बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए पृथ्वी चौधरी काशीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

दो भाइयों में बड़े थे पृथ्वी                    पृथ्वी अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिवार के साथ-साथ उनके स्टूडेंट्स और खेल जगत में भी शोक का माहौल है।

सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *