जसपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजुजु से देहरादून में भेंटकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने अल्पसंख्यक मामलों के विषय में वार्ता की। केंद्रीय अल्पसंख्यक संसदीय कार्य मंत्री को डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हितार्थ चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अल्पसंख्यक समाज पूरी तरह लाभान्वित हो रहा है और सरकार को साधुवाद दे रहा है। उन्होंने बताया कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग हैं, जो पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। वार्ता के उपरांत केंद्रीय अल्पसंख्यक संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजुजु ने डॉ. यूनुस चौधरी को दिल्ली आने को कहा। डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि वे दिल्ली पहुंच कर श्री रिजुजु से मिलेंगे और जसपुर विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत वार्तालाप करेंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
