हल्द्वानी। “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कुमायूँ पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांधी इंटर कॉलेज रोड, तरणताल के निकट, हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अनिकेत बाल्मीकि पुत्र हरकेश बाल्मीकि, निवासी गांधीनगर, वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल। के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
संयुक्त पुलिस टीम में
प्रभारी, एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ रेंज एवं उनकी टीम उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल थे।
कुमायूँ पुलिस का संदेश
कुमायूँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत संचालित “ऑपरेशन प्रहार” पूरी प्रभावशीलता के साथ लगातार जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। कुमायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें। आपकी सतर्कता और सहयोग से ही नशा मुक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
