July 14, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई अंतर्गत ग्राम कचनाल गुसाई स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के मामले में तहसील प्रशासन कल बुधवार को संयुक्त टीम के साथ मौके पर पैमाइश और जांच करेगा। तहसीलदार के आदेश पर राजस्व, बंदोबस्त, चकबंदी विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली आईटीआई पुलिस को भी आवश्यक बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कब्रिस्तान कमेटी के सदर हाजी शमशाद हुसैन ने प्रार्थना पत्र देकर खसरा संख्या 76/18 की कब्रिस्तान भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का आरोप लगाया था। शिकायत में बताया गया कि भूमि संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा है तथा पूर्व में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश भी जारी हुए थे। वक्फ मामलों के अधिवक्ता अली अनवर ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की विधिवत पैमाइश होगी। उन्होंने कहा कि दो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उच्च न्यायालय के बेदखली आदेशों का पालन भी कराया जाना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *