July 16, 2026
IMG-20260716-WA0191

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन और न्यायिक अधिकारियों द्वारा न्यायालय परिसर में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। न्यायालय परिसर में लगभग 70 से 80 पौधे रोपे गए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि हरेला का पर्व हरियाली का प्रतीक है। सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हरेला का पर्व प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करता है और वर्षा ऋतु के आगमन को दर्शाता है। कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश कुमार, न्यायिक अधिकारीगण प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट रीतेश कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विशेष न्यायाधीश एनआई एक्ट शची शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, सिविल जज पूनम तोड़ी, प्रथम अपर सिविल जज चेतन सिंह गौतम, सिविल जज आयशा फरहीन, सिविल जज सृष्टि बनियाल, बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य हरीश नेगी एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, अंकित त्यागी एडवोकेट, शुभम सिंघल एडवोकेट, अनूप विश्नोई एडवोकेट अर्जुन अरोरा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *