काशीपुर। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी देखी जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत है। वे इन तेंदुओं को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वृहस्पतिवार रात कुंडेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढकिया नंबर तीन में एक फार्म हाउस की दीवार पर दो तेंदुए दिखाई दिए। तेंदुओं की वीडियो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बनाई। ग्रामीण लंबे समय से यहां पर तेंदुआ होने की शिकायत कर रहे हैं। काशीपुर रेंजर देवेंद्र रजवार का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
