जसपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संवाद सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष विपुल मैंदौली ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा भाजपा से जुड़कर विकास की प्रक्रिया में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिव गौरी वाटिका में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष विपुल मैंदौली का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को नेतृत्व, सेवा और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है। जिलाध्यक्ष मनोज पाल और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थी भविष्य में समाज और देश का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. शैलेद्र मोहन सिंघल, प्रशांत पंडित, कमल चौहान, स्वतंत्र मिश्रा, अमित बग्गा, कमल कश्यप, सत्यम, मनीष सैनी, हिमांशु राजपूत गौरव प्रजापति, विनीत चौहान, गौरव कश्यप, देवेन्द्र, राहुल चौहान, विशाल कश्यप, पवन सैनी, नीलकंठ राणा, करन, अशोक खन्ना इत्यादि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
