काशीपुर। मेधावी छात्रा जिया नूर द्वारा परीक्षा में 578 अंकों के साथ प्राप्त की गई शानदार सफलता पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल व अन्य कांग्रेस जनों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित कर बधाई दी गई।
इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल जी के नेतृत्व में AICC सदस्य एवं महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड अनुपम शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने जिया नूर से मुलाकात कर उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। कहा कि जिया नूर की 12 घंटे की कड़ी मेहनत और डॉक्टर बनने का उनका दृढ़ संकल्प अल्पसंख्यक समाज की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है। कांग्रेसी नेताओं ने जिया और उनके पिता अनवर अहमद (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) तथा माता श्रीमती शगुफ्ता को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर नेताओं ने जिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति यह समर्पण ही हमारे समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, प्रदेश उपाध्यक्ष (SC विभाग, उत्तराखंड) राकेश भगत, प्रदेश सचिव मंसूर मंसूरी, विधानसभा संयोजक (IT सेल, काशीपुर) शादान इकबाल, कांग्रेस नेता आसिफ सैफी, वरिष्ठ कांग्रेसी साजिद सैफी, जिला अध्यक्ष (युवा कांग्रेस) सारिम सैफी आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
