काशीपुर। अज्ञात साइबर ठग ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.44 लाख रुपये निकाल लिये। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आईटीआई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत श्यामपुरम कॉलोनी निवासी विनोद कुमार सैनी पुत्र डालचंद ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। बीती 10 और 11 जुलाई के दौरान उनकी जानकारी के बगैर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से कुल 1.44 लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण शिकायत में केवल 1,03,000 रुपये की राशि दर्ज हो सकी। पीड़ित ने पुलिस से पूरे 1.44 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
