काशीपुर। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी (भड़ली नवमी) पर नगर के श्री शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी गईं। आपको बता दें कि आज के दिन मां दुर्गा, मां मातंगी, या देवी के अन्य महाविद्या स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दिन माता को लाल चुनरी अर्पित कर, हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाया जाता है। इसी क्रम में श्री शीतला माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता को प्रसाद व चुनरी अर्पित कर मनौतियां मांगी। एक सेवक ने मंदिर के मठ में विराजमान देवी प्रतिमा पर चांदी का मुकुट चढ़ाते हुए सर्वसमाज की उन्नति और खुशहाली की कामना की। मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं.संदीप मिश्रा ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं द्वारा परंपरा के अनुसार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी यहां संपन्न कराया गया। इस दौरान दीपक तिवारी, मनोज मेहरोत्रा, शशि मिश्रा, सुमित, विजय नरूला व यथार्थ आत्रेय आदि मुख्यतः उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
