काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकों सहित कुल 12 लोगों पर कार्यवाही की है। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा कटोराताल एवं बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान गठित पुलिस टीमों द्वारा किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया। जांच में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 8 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि काशीपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी किरायेदार, घरेलू सहायक, कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। बिना सत्यापन किसी को भी अपने मकान, दुकान या प्रतिष्ठान में न रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
