काशीपुर। नगर व क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्द्ध सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के अतिरिक्त निजी संस्थानों में शानो-शौकत के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
नगर निगम प्रांगण में महापौर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पार्षदगण के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तदोपरांत नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर व विधायक समेत नगर निगम आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भावपूर्ण स्मरण किया।
विभिन्न स्कूलों के शिखर पब्लिक स्कूल, गुरुकुल फाउंडेशन, जीबी पंत इंटर कालेज आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता, राजेंद्र पाल, नवीन अरोरा, संजय आर्य व शगुन बत्रा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने किया। उधर, नगर निगम के वार्ड नंबर 25 अंतर्गत मौहल्ला अल्ली खां चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार लगभग 135 फीट ऊंचा विशाल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराया गया है। इस ऐतिहासिक और भव्य तिरंगे की स्थापना का कार्य नगर निगम महापौर दीपक बाली के प्रयासों से संपन्न हुआ है। इसे पूर्व क्षेत्र से भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा स्थापित होने के उपरांत निकट स्थित शमशुलउलूम जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
आयोजन के दौरान काशीपुर के इतिहास में समूचा अल्ली खां क्षेत्र देशभक्ति में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की सफलता के लिए उपस्थित जन महापौर दीपक बाली को बधाई देते नजर आए।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, दर्जा राज्यमंत्री सीमा चौहान, पूर्व मेयर उषा चौधरी, डॉ. यशपाल रावत, राजदीपिका मधुर, हसीन खान, अशरफ एडवोकेट, मनोज पाल, अर्जुन सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, पुष्कर बिष्ट, विजय बॉबी, मनोज जग्गा, अनिल कुमार, शालिनी नेगी, संदीप मोनू, दिनेश ध्यानी, मयंक मेहता, राशिद फारुकी, शाह आलम, संचित मिश्रा, संजय शर्मा, सीमा सागर, प्रिंस बाली, डॉ. पुनीत बंसल, वीना नेगी, हर्ष रत्नाकर, रविन्द्र राणा, शिवेंद्र खनायत, इकबाल अदीब, अनिरुद्ध गौड़, राबिया बेगम, मुकेश चावला, पंकज टंडन, गौतम मेहरोत्रा, अमन बाली, गोपाल कृष्ण, ब्रजेश सैनी, अशोक सैनी, विनोद लाल, निखिल सेतिया, सुरेंद्र छाबड़ा, राजेंद्र चावला, अनिल माटा, गोल्डी, कैलाश प्रजापति, राजकुमार यादव, संजय अरोरा आदि समेत समाज के लगभग हर वर्ग के सैकड़ों व्यक्तियों समेत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पार्षदगण उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
