August 15, 2026
IMG-20260815-WA0340

काशीपुर। समूचे देश व प्रदेश के साथ ही काशीपुर नगर व क्षेत्र में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की जबर्दस्त धूम रही। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नगर निगम सभागार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली द्वारा राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता, राजेंद्र पाल, नवीन अरोरा, संजय आर्य व शगुन बत्रा को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं, तहसील प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार पंकज चंदोला द्वारा भी राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *