काशीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आदर्श जाटव कल्याण समिति काशीपुर द्वारा यहां दढ़ियाल रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम बार आदर्श जाटव कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह द्वारा अंबेडकर सभा भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रीय गान के उपरांत स्वतंत्रता की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संपूर्ण राष्ट्र को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए समिति अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए गर्व महसूस कर रहा है। हम सभी को भारतीय संविधान का पालन करते हुए देश को विकास की ओर अग्रसर करना चाहिए।
इस अवसर पर एमपी सिंह, हरस्वरूप सिंह, छोटेलाल गौतम, सुखलेश कुमार आजाद, महिलाल गौतम, मनोहर सिंह, विक्रम सिंह, जगपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, हरबूलाल गौतम, नवल सिंह आजाद, जयपाल, ज्ञानचंद, कपिल सागर आदि पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
