August 16, 2026
IMG-20260816-WA0110

काशीपुर। वर्तमान समय में ना कोई आगे है ना कोई पीछे जो समय को पहचान कर अवसर का लाभ उठाता है वही आगे है और जो चूक जाता है या मिले हुए समय का सही उपयोग नहीं कर पाता वह पीछे हो जाता है व्यवस्था एवं वातावरण सभी के लिए समान होती हैं हम बात कर रहे हैं सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के बीबीएएलएलबी पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर के छात्राओं की जिन्होंने अवसर की सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जिसका प्रतिफल यह रहा कि कुमारी किरण दीप कौर पुत्री श्री जगमोहन सिंह ने 81.88% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सिद्र अहमद पुत्री श्री इफ्तिखार अहमद ने 80 % अंक प्राप्त का द्वितीय स्थान जबकि दिव्यांशी शर्मा पुत्री श्री गणेश कुमार शर्मा ने 78.13% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । विधि विभाग के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि इसके अतिरिक्त कक्षा के लगभग सभी छात्र – छात्राओं ने 60% से ऊपर अंक प्राप्त कर कॉलेज का मन व प्रतिष्ठा स्थापित की है।
विद्यार्थियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशकगण, प्राचार्य, रजिस्ट्रार प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *