काशीपुर। एक व्यक्ति से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 2.81 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुर्मांचल कॉलोनी कटोराताल निवासी महफूज आलम ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब का विज्ञापन देखकर वह जालसाजों के संपर्क में आए। ठगों ने शुरुआती टास्क पर बोनस देकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद कमीशन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर अलग-अलग खातों और यूपीआई के माध्यम से उनसे 2,81,650 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
