काशीपुर/जसपुर। भारतीय जनता पार्टी में गहरी आस्था को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने डॉ. यूनुस चौधरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अल्पसंख्यक मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। सदस्य नियुक्त होने पर उन्हें लगातार बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आपको बता दें कि पूर्व में जसपुर विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी रहे डॉ. यूनुस चौधरी काशीपुर जिला समेत समूचे उत्तराखंड में भाजपा की और मजबूती के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कर्मठता को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता पाटी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी की सहमति के पश्चात अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड ने डॉ. यूनुस चौधरी को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी काशीपुर जिला का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, काशीपुर महापौर दीपक बाली, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन आदि ने डॉ. यूनुस चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। समाचार लिखे जाने तक बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
