काशीपुर। कांग्रेस महानगर/जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच में हुई प्रगति को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में अंकिता के माता-पिता ने जिन दो चर्चित वीआईपी लोगों का नाम सीबीआई के सामने लिया था, सीबीआई जांच में अब तक इन दोनों नामों का कोई भी उल्लेख नहीं है। वहीं दूसरी ओर उक्त दोनों वीआईपी को भाजपा द्वारा अन्य राज्यों में सम्मानित करने का प्रयास किया गया है, जो कि खेद का विषय है। महानगर/जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भारत यात्रा के समय अंकिता भंडारी हत्याकांड की निंदा कर उसके माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। बावजूद इसके भाजपा सरकार के इशारे पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच में शिथिलता अफसोस का विषय है। उन्होंने सीबीआई जांच की प्रगति को सार्वजनिक किए जाने, जांच में तेजी लाने और इस हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कठोर दंड दिया जाने की मांग की, ताकि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिल सके।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
