काशीपुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन क्षेत्र भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंटकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इधर, रोडवेज में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमडी। बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का आनंद लिया। रोडवेज स्टेशन पर उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन कम रहा। अधिकांश बसें बस स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। ऐसे में यात्रियों ने उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का सहारा लिया। कई बहनें बसों के इंतजार में बस स्टेशन पर बैठी दिखाई दीं। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण बहनों ने रामनगर और हल्द्वानी का रुख किया। वहां से उन्होंने आगे का सफर तय किया। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। ट्रेनें भी सवारियों से खचाखच भरी रहीं। सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों की चांदी रही। वहीं, सुबह से ही मिठाई और राखी की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कुल मिलाकर रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र भर में हर्षोल्लास से मनाया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
