August 30, 2026
IMG_20260829_145240

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचकर सादगी का परिचय दिया। वह पैदल चलकर स्थानीय रवि के प्रसिद्ध स्टॉल पर रुके और टिक्की का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में उत्साह नजर आया। टिक्की खाते हुए उन्होंने दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय कारोबार और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय दुकानों, उत्पादों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएम धामी ने कहा कि जब लोग स्थानीय उत्पादों और कारोबार को प्राथमिकता देंगे तो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इससे युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री के सहज अंदाज को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में खुशी का माहौल रहा। दुकानदारों और ग्रामीणों ने उनके व्यवहार की सराहना करते हुए इसे स्थानीय कारोबारियों के लिए सकारात्मक प्रोत्साहन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *