September 2, 2026
IMG_20260830_161636

काशीपुर। युवा कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में आज रविवार दोपहर पिछले दिनों हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में यहां पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के समक्ष युवा कांग्रेस काशीपुर द्वारा एक विशाल धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा गया और आरोपियों पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। कार्यक्रम में पार्षद अब्दुल कादिर, प्रदेश सचिव अजहर कस्सार, जिला उपाध्यक्ष साहिल रज़ा, जिला महासचिव मो. फैज़ान, मो. सुभान, अक्षित मिड्डा, निपुण चौहान, मो. जावेद, रियासत सैफ़ी, शगुन, अमित, मोहित, फैज़ान अंसारी, सुलेमान, सलीम, मनीष, रिहान, शादान इक़बाल, परम सिद्धु और क़ायम अली सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *