September 5, 2026
IMG_20260905_172754

काशीपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस, शिक्षक दिवस के अवसर पर जनजीवन उत्थान समिति द्वारा स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गई l गोष्ठी को संबोधित करते हुए हुए उत्तराखंड रत्न से सम्मानित व समिति अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की शिक्षक ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। समाज में व्यक्ति के जीवन की नींव शिक्षक ही मजबूत करते हैं‌। आज जरूरत है कि हम अपने गुरूजनों का आदर करें और उनके बताए हुए अच्छे मार्गो से जीवन का निर्माण करें और गुरू की प्रेरणा से अपने देश को विश्व गुरु बनाएं।आज हमारा सौभाग्य है कि पूरा विश्व भारत को अपना गुरु मानकर उन्नति के कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भास्कर त्यागी एडवोकेट, वीके मिश्रा, देवांग मिश्रा एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, अचल वर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *