काशीपुर। बढ़ते जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर में ई-रिक्शा और टेंपो के लिए अलग स्टैंड बनाने की कवायद शुरू की है। निगम की ओर से नगर में भूमि की तलाश की जा रही है। स्टैंड बनने से आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। शहर के महाराणा प्रताप चौक आरओबी के आसपास, चीमा चौराहा, मेन बाजार, रामनगर रोड और बाजपुर रोड पर ई-रिक्शा और टेंपो सड़क किनारे ही खड़े रहते हैं। इसके कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल और कार्यालय आने-जाने के समय पर दिक्कत अधिक बढ़ जाती है। जाम लगने से वाहन चालकों, यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी लंबे समय से ई-रिक्शा और टेंपो के लिए पार्किंग व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। महापौर दीपक बाली ने बताया कि शहर में पांच-छह स्थानों पर ई-रिक्शा और टेंपो स्टैंड बनाने के लिए जगह देखी जा रही है। शहर के सभी मार्गों पर जमीन चिह्नित करने की तैयारी हो रही है। भूमि चयन के बाद पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
