September 17, 2026
IMG_20260915_142619

काशीपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी भवन, काशीपुर में सात दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग, ध्यान, फिजियोथेरेपी, षट्कर्म सहित विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक एवं योग संबंधी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का महत्व जाना। इनर व्हील क्लब की बहनों ने भी शिविर में प्रतिदिन उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सत्रों का लाभ उठाया। प्रतिभागियों के लिए क्लब की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई।
शिविर को सफल बनाने में श्रीमती रेखा जिंदल के विशेष सहयोग के लिए आयोजकों ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पतंजलि महिला योग समिति की 25 बहनों एवं योग गुरु कमला को उनके अमूल्य मार्गदर्शन, सहयोग एवं योग के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल, संयुक्त सचिव पारुल गोयल, आभा गोयल, शालिनी अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल सहित अन्य इनर व्हील सदस्य उपस्थित रहीं। रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष संजय गोयल, सचिव रेखा जिंदल, पीडीजी देवेंद्र जिंदल, पीडीजी पवन अग्रवाल सहित अनेक रोटेरियन एवं इनर व्हील बहनें उपस्थित रहीं। आयोजकों ने कहा कि योग शारीरिक स्फूर्ति के साथ मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सात दिवसीय इस शिविर ने प्रतिभागियों को नियमित योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *