September 17, 2026
Screenshot_2026-09-16-16-37-03-72

रामनगर। सरकारी अस्पताल में घुसकर परेशान करने के आरोप में यूट्यूबर बिरजू मयाल को कोर्ट से जमानत मिल गई। सोमवार रात में ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी व उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने यूट्यूबर बिरजू मयाल पर इंटरनेट मीडिया में उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर धरना दिया था। इस मामले में ब्लाक प्रमुख की पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने जांच की बात कहकर तहरीर रख ली थी। पुलिस ने दूसरे दिन सरकारी अस्पताल के सीएमएस तपन शर्मा की तहरीर पर बिरजू के विरुद्ध अस्पताल में आकर सरकारी कार्य में बाधा डालने व वीडियो बनाने की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर देर शाम उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज बिरजू को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *