September 17, 2026
IMG-20260917-WA0111

जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उत्तराखंड में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में व्यापक चर्चा करते हुए उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही उत्तराखंड आने की बात कही। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली को जसपुर विधानसभा क्षेत्र समेत जनपद ऊधमसिंहनगर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की मजबूत स्थिति से अवगत कराते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समूचे प्रदेश के साथ ही तराई में भी विकास की बयार चल रही है। सरकार की विकासपरक योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों से अल्पसंख्यक समाज के साथ ही समाज के अन्य सभी वर्गों के लोग बेहद खुश हैं। डॉ. यूनुस चौधरी ने पूर्ण विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली को बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने को प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *