काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनजीवन उत्थान समिति द्वारा स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय था “लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के विचारों का मंथन।” इस मौके पर बोलते हुए समिति अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण राष्ट्रपिता को मात्र सम्मान देने की बात ही नहीं बल्कि आज की मानवीय जरूरत है। आज के दौर में जब धैर्य, सत्य, अहिंसा, करुणा, भाईचारा व सहयोग जैसे शब्द दैनिक जीवन में विलुप्त होते जा रहे हैं, तब हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन प्रेरित करता है। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के नायक के रूप में जो कार्य किया, उसी से भारत ने आजादी प्राप्त की। आज गांधी जी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है।
लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया, वह देश के किसानों के प्रणेता थे और उन्होंने देश का कुशल नेतृत्व किया।
आज जरूरत है कि हम इन दोनों महामानवों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक दलों को वोट बैंक की राजनीति छोड़ जनता को गुमराह करना छोड़कर देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा।इस दौरान आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, कर्तव्य मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
