काशीपुर। कांग्रेस महानगर/ जिला अध्यक्ष अलका पाल ने धान खरीद सत्र आरंभ होने के बाद भी अभी तक सरकारी केंद्रों पर तौल शुरू नहीं होने पर सरकार पर हमला बोला है। अलका पाल ने कहा कि सरकार और प्रशासन की मिली भगत से अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर धान तौल शुरू नहीं हो पाई है। 1 अक्टूबर से धान की खरीद आरंभ हो जाती है लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर कांटे तक नहीं लगाए गए हैं, न ही सरकारी पोर्टल शुरू हुए हैं जिससे किसान अपनी फसल को बेचने में असमंजस की स्थिति में हैं। अलका पाल ने कहा कि सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को खुले बाजार में कम कीमत पर उपज बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर कौन से कारण है कि अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि 25% तक नमी वाले धान तोलने और पंजीकरण के लिए किसानों की उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त की जाये, प्रति हेक्टेयर औसतन 65 कुंटल धान की तोल सुनिश्चित करने तथा वर्ग 1 क और 1 ख के अलावा अन्य श्रेणियो में उत्पादित धान की भी खरीद की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए, क्योंकि प्राकृतिक रूप से 15 अक्टूबर तक धान में नमी का असर 17% से अधिक रहता है। ऐसे में जरूरी है कि सरकार को तत्काल धान खरीद शुरू कर किसानों को राहत देनी चाहिए। धान खरीद में देरी किसानों के साथ अन्याय है। सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा है कि पूरे जिले में लगभग 500 करोड़ रूपया अभी तक राइस मिलर्स का सरकार के ऊपर बकाया है, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।पिछला भुगतान न होने के कारण जिले भर के राइस मिलर्स भी असंजस की स्थिति में है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग बुरी तरह त्रस्त है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। कांग्रेस सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
